मुजफ्फरनगर में बहन और उसके प्रेमी को लड़की के भाई ने मारी गोली

पुलिस ने शनिवार बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के पिपलहेद गांव में यह घटना घटी और आरोपी किशोरी का रिश्ते में भाई लगता है। आरोपी को दोनों का यह रिश्ता नामंजूर था।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के एक गांव में प्रेम संबंधों को लेकर 17 साल की एक किशोरी एवं उसके प्रेमी को गोली मार दी गयी। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शनिवार बताया कि खतौली थाना क्षेत्र के पिपलहेद गांव में यह घटना घटी और आरोपी किशोरी का रिश्ते में भाई लगता है। आरोपी को दोनों का यह रिश्ता नामंजूर था।

थाना प्रभारी एच एन सिंह ने बताया कि किशोरी और उसके 18 वर्षीय प्रेमी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांववालों के अनुसार किशोरी का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, क्योंकि दोनों अलग अलग जातियों से हैं।

First Published on: November 7, 2020 7:33 PM
Exit mobile version