उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मदद के लिए चिल्लाने पर बकरी चोरों ने महिला की हत्या की

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मदद के लिए चिल्लाने पर बकरी चोरों ने ईंट से हमला कर कथित तौर पर 42 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार रात अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई जब कुछ संदिग्ध चोर राम कुमार के घर में घुस गए और बकरी चोरी कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक जब राम कुमार मदद के लिए चिल्लाए, तो चोर उन बकरियों को भी छोड़कर भागने लगे।

शोर-शराबा सुनकर राम कुमार की पड़ोसी विमलेश भी घर से बाहर निकल आई और चिल्लाने लगी। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध चोरों ने भागते समय विमलेश को ईंट से मारा, जिससे वह घायल हो गई। विमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

First Published on: September 30, 2021 7:36 PM
Exit mobile version