आजमगढ़ में चुनावी रंजिश को लेकर व्यक्ति की लाठी से पीटकर हत्या

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में पंचयत चुनाव को लेकर जहां गांवों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं वहीं राज्य के आजमगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चुनावी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर वे दूसरे पक्ष के लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे, तभी उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

पहले से घात लगाए लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर अनिल यादव पर हमला बोल दिया और लाठी से पीटने लगे। घायलावस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव में बीती रात करीब नौ बजे चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद की बात चली तो एक पक्ष के अनिल यादव 42 पुत्र कन्हाई विपक्षियों से पूछताछ के लिए जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर घर में बैठे विपक्षियों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया।

उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर के गांव में ही लाठियों से पीटकर लाठी-डंडे से अधमरा कर दिया। बाद में स्वजन गांव के लोग उन्हें घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज मार्ट ले कर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना देते हुए शव को लेकर घर चले आए।

रात में करीब 12:00 बजे 3 घंटे देरी से पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाने पर चली गई। गांव में घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। गांव में पुलिस पहरा बैठा दिया गया है। हत्या मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अनिल अपने एकलौता संतान थे।

मन में ग्राम प्रधान बनने का ख्वाब लिए एक हफ्ता पहले अहमदाबाद से घर आए थे। गांव वालों का कहना है कि अहमदाबाद में अनिल जींस की फैक्ट्री चलाते थे। उनका कारोबार बड़ा था। पुलिस के अनुसार आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

First Published on: March 30, 2021 11:51 AM
Exit mobile version