महाराष्ट्र में गर्ल फ्रेंड की हत्या कर शव दीवार में चुनवाया, आरोपी गिरफ्तार

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी गर्ल फ्रेंड की हत्या कर शव को अपने फ्लैट की दीवार में चुनवा दिया। अब पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि व्यक्ति और उस महिला के बीच संबंध थे और उसने महिला की हत्या कर उसके शव को अपने फ्लैट की दीवार में छिपा दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 32 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा अनुमान है कि महिला की हत्या पिछले वर्ष अक्टूबर में की गई तथा उसका कंकाल वनगांव गांव में स्थित आरोपी के फ्लैट से बरामद हुआ।

आरोपी के महिला के साथ पांच साल से संबंध थे। महिला अंतिम बार, 21 अक्टूबर को आरोपी के साथ नजर आई थी। महिला के परिजनों ने जब आरोपी से उसके बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गुजरात के वापी गई हुई है। महिला के नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

First Published on: January 16, 2021 12:41 PM
Exit mobile version