शामली में नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप, पड़ोसी पर आरोप

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने भले ही फिर से एंटी रोमियो स्क्वाड को सड़क पर उतार दिया हो लेकिन हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के शामली जिले के एक गांव में 16 वर्षीय एक लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के मुताबिक, कैराना पुलिस स्टेशन में लड़की के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। यह घटना मंगलवार को हुई जब लड़की अपने घर पर अकेली थी।आरोपी उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि उसने इसके बारे में अपने परिवार को बताया, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय के अनुसार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

 

First Published on: October 21, 2020 3:26 PM
Exit mobile version