वाराणसी में पड़ोसी ने मामूली विवाद में पत्रकार और बेटे को मारी गोली

naagrik news naagrik news
क्राइम Updated On :

वाराणसी। जिले के चौबेपुर के पूरनपट्टी गांव में रास्ते मे पड़े पुआल को लेकर हुई कहासुनी में दस दिनों पूर्व धमकी के बाद हमलावर दीपक मिश्र ने गोली मार कर भाग निकला। वहीं पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पूरनपट्टी गांव निवासी पत्रकार व पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय के प्राइवेट नलकूप के पास रास्ते मे पुआल पड़ा था। आरोपी दीपक मिश्र रात में कार लेकर आता था जिसको लेकर विवाद हो गया।

पुलिस अधीक्षक (देहात) विनय कुमार सिंह ने बताया कि पांडेय और उसके पड़ोसी दीपक मिश्रा के बीच पुआल रखने को लेकर कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था और मिश्रा ने पुआल हटाने को लेकर धमकी भी दी थी। शनिवार सुबह भी इसी बात को ले कर दोनों के बीच कहासुनी हुई और इसी दौरान मिश्रा ने पांडेय पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि पांडेय को बचाने गए उसके बेटे पवन पर भी मिश्रा ने गोलियां चला दीं और फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों का बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रास्ते में होने के कारण दस दिनों पूर्व सुरेन्द्र पांडेय के बेटे पवन पाण्डेय से कहासुनी हुई थी। उस समय वह गोली मारने की धमकी दिया था, पर इसे गम्भीरता से सुरेन्द्र के परिजन नहींं लिए।

पड़ोसी दीपक मिश्र शुक्रवार की रात आठ बजे अपने घर आया। दरवाजे पर दो तीन हवाई फायर किया। किसी ने इस पर ध्यान नही दिया। शनिवार को साढ़े छः बजे चारा पानी डालने के बाद गाय को बांध कर बगल में खेत की ओर खड़ा था तभी अचानक दीपक ने पिस्टल से पीछे से दो गोली मार दी।

एक गाय के पिछले पैर में लग गई। पिता सुरेन्द्र पांडेय भी दौड़े तो उनको भी जांघ में एक गोली मारकर आरोपित फरार हो गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहांं से ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है।