यमुनानगर में पति के सामने ही नेपाली महिला से सामूहिक दुष्कर्म

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक गांव में रहने वाली नेपाली महिला के साथ उसके पति के सामने पांच लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इससे पहले हरियाणा के रोहतक जिले में भी एक नेपाली युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पीड़िता के किराए के मकान में घुस आए, उन्होंने खेत में मजदूरी करने वाले महिला के पति की पिटाई की और उसे रस्सियों से बांध दिया, इसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी अपराध करने के बाद फरार हो गये। महिला थाने की एसएचओ सोमवती ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर में महिला से सामुहिक दुष्कर्म के आरोपितों का पता नहीं लग सका है। इस वारदात के बाद से ही महिला सहमी हुई है। वह अधिक बोल भी नहीं पा रही है। उसका पति भी गुमशुम है।

वह भी केवल इतना ही बता पाया कि आरोपितों की बोलचाल से वह स्थानीय ही लग रहे थे। करीब दो घंटे तक आरोपितों ने उसे बंधक बनाकर रखा। आरोपितों ने महिला के पति को बंधक बनाकर रजाई से मुंह दबा रखा था। करीब दो घंटे तक इन आरोपितों ने महिला से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया।

First Published on: December 27, 2020 11:28 AM
Exit mobile version