सम्भल में नौ साल की बच्ची की हत्या

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि दयाराम अभी तक प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि बच्ची अक्सर उनके घर टीवी देखने आती थी। रक्षा बंधन के दिन भी आई थी। उसने किसी बात पर उसके दो साल के बच्चे को धक्का दे दिया था। गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।

सम्भल। जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में नौ साल की एक बच्ची की पड़ोसी युवक ने हत्या कर दी। बच्ची के परिजन बलात्कार की आशंका व्यक्त कर रहे है। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यह घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की है। बच्ची बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेलने गई थी, उसके बाद वापस नही लौटी। वह अक्सर अपने पड़ोसी दयाराम नामक व्यक्ति के घर टी वी देखने जाती थी।

कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे दयाराम एक टाट की बोरी लेकर जा रहा था, बच्ची के परिजन ने उसे पकड़ा तो टाट की बोरी में बच्ची की लाश मिली। बच्ची के पिता को अंदेशा है कि बलात्कार के बाद उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि दयाराम अभी तक प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि बच्ची अक्सर उनके घर टीवी देखने आती थी। रक्षा बंधन के दिन भी आई थी। उसने किसी बात पर उसके दो साल के बच्चे को धक्का दे दिया था। गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी।

First Published on: August 14, 2020 11:24 AM
Exit mobile version