इंजीनियर का अपहरण कर बनाई अश्लील वीडियो, फिरौती में मांगे 2 लाख रुपये

पकड़े जाने के डरसे आरोपित पीड़ित को उसी के बलेनो कार में अपहरण कर ले जा रहे थे। किसी अनहोनी को भांप कर पीड़ित कार से कूद गया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

गुड़गांव। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में दो लोगों प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले एक इंजीनियर का उसी के कार में अपहरण कर लिया। इससे पहले आरोपितों ने एक होटल में पीड़ित को एक होटल में बंधक बनाकर रखा और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बात आरोपित उससे दो लाख रूपये भी मांगे। पीड़ित ने किसी तरह अपने खाते में पैसे जमा कराये।

पकड़े जाने के डर से आरोपित पीड़ित को उसी के बलेनो कार में अपहरण कर ले जा रहे थे। किसी अनहोनी को भांप कर पीड़ित कार से कूद गया। इसके बाद उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि सेक्टर-50 थाना पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार, पीड़ित से छेने गए 29 हजार 500 रुपये भी बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित अनिल ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि यह गढ़ी हरसरू गांव में अपना मकान बना के रहता है व एक प्राइवेट कम्पनी में सीनियर इंजिनियर के तौर पर काम करता है। 8 अगस्त को अपने जान पहचान की लड़की ने इसे फोन करके आशियाना पेराडाइज होटल में बुलाया तो यह वहां पर चला गया। ये दोनों 2-3 घंटे रुकने के बाद करीब 11 बजे होटल से वापिस जाने लगे तो गेट के बाहर 2 लड़के मिले।

दोनों लडको ने इसे जबरदस्ती अपनी गाडी में बैठा लिया और इसकी बैलिनो कार वही छोड़ दी। इसे अपनी गाडी में बैठाकर ले गए। युवकों ने लड़की को उसके घर पर छोड़ दिया और पीड़ित को लेकर बस स्टैंड पर किसी होटल में ले गए। इसे रात भर होटल में बंधक बनाकर रखा और रात भर इसके साथ मारपीट की। लड़कों ने पीड़ित का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

8 अगस्त को अपने जान पहचान की लड़की ने इसे फोन करके आशियाना पेराडाइज होटल में बुलाया तो यह वहां पर चला गया। ये दोनों 2-3 घंटे रुकने के बाद करीब 11 बजे होटल से वापिस जाने लगे तो गेट के बाहर 2 लड़के मिले।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित अनिल ने शिकायत में बताया कि अगले दिन सुबह इससे उन दोनों लड़कों ने 2 लाख रुपये की मांग की तो इसने अपने भाई से अपने खाते रुपए मंगवा लिए और जब यह होटल में था तो दोनों लड़के इसकी गाड़ी को भी होटल आशियाना से ले आये थे। अगले दिन वो इसे मारने की नीयत से ले जा रहे थे। बादशाहपुर लालबत्ती के पास वह कार से कूद गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर साहिल कम्बोज और अमन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

First Published on: August 10, 2020 2:06 PM
Exit mobile version