व्यक्ति ने हंसिये से हमला कर सास की ली जान, पत्नी को किया घायल

महाराष्ट्र के जालना में एक व्यक्ति ने सास की हत्या की, पत्नी को घायल किया।

जालना। महाराष्ट्र के जालना में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पड़ोसी के शादी समारोह में शामिल होने के कारण अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी।

मां को बचाने आई अपनी पत्नी को भी घायल कर दिया। जिस बात की जानकारी पुलिस ने दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां के परतूर तहसील के बबलुतारा गांव में हुई।

उन्होंने कहा, “संतोष सरोद इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी कविता और सास रेशमा काले पड़ोसी की शादी में गई थीं। उसने दोनों पर हंसिया से हमला कर दिया, जिसमें काले की मौत हो गई और कविता घायल हो गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।”

First Published on: April 2, 2021 11:36 PM
Exit mobile version