गाजियाबाद में संपत्ति विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या

नंद ग्राम के सिकरोद में रहने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुश्तैनी संपत्ति को लेकर झगड़े में एक व्यक्ति ने लोहे की छड़ से वार कर अपने पिता को मार डाला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नंद ग्राम के सिकरोद में रहने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम सचिन की बहस पुश्तैनी संपत्ति को लेकर अपने पिता नंद किशोर से हुई थी और उसने गुस्से में आकर लोहे की छड़ से पिता को मार डाला।

एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

First Published on: December 17, 2021 10:27 AM
Exit mobile version