शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

नवसारी। गुजरात के वलसाड शहर में शादी करने का झांसा देकर कक्षा 11 की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के कहा कि सांख्यिकी के शिक्षक मयूर राणा पर नवसारी के बिलिमोरा स्थित एक स्कूल की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कई मौकों पर दुष्कर्म का आरोप है।

उन्होंने बताया, उसने छात्रा को धोखा दिया। आरोपी की कुछ दिनों बाद एक दूसरी युवती से शादी होने वाली थी। वलसाड पुलिस ने शनिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और हमें सौंप दिया। उसके खिलाफ IPC और पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म और अपहरण का आरोप लगाया गया है।

First Published on: February 8, 2021 4:33 PM
Exit mobile version