किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, चार गिरफ्तार


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मऊ जिले के सराय लखनसी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी चार अगस्त की शाम अपने घर से रसड़ा ननिहाल के लिए निकली। वह रसड़ा स्टेशन पर उतरी तो चार युवक उसके पीछे लग गए। नानी के घर छोड़ने का बहाना बनाकर युवकों ने किशोरी को ई-रिक्शा पर बैठा लिया। इसके बाद उसे एक निर्जन स्थान पर ले गये तथा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।


भाषा भाषा
क्राइम Updated On :

बलिया। जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि मऊ जिले के सराय लखनसी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी चार अगस्त की शाम अपने घर से रसड़ा ननिहाल के लिए निकली। वह रसड़ा स्टेशन पर उतरी तो चार युवक उसके पीछे लग गए। नानी के घर छोड़ने का बहाना बनाकर युवकों ने किशोरी को ई-रिक्शा पर बैठा लिया। इसके बाद उसे एक निर्जन स्थान पर ले गये तथा उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

घटना के बाद युवक फरार हो गए।

घटना के बाद किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तथा घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि किशोरी की शिकायत पर चंदन सिंह, अमर पासवान, प्रकाश चौहान व सलमान के विरुद्ध बुधवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की आयु 25 से 35 वर्ष है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।