एक परिवार के तीन सदस्य मृत मिले, सभी के सिर में मारी गई हैं गोलियां


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव कमला नेहरू नगर कॉलोनी स्थित घर के बैठक कक्ष में पड़े हुए थे। सिंह के अनुसार चरणजीत सिंह एक सहकारिता समिति के सचिव थे।


भास्कर न्यूज ऑनलाइन भास्कर न्यूज ऑनलाइन
क्राइम Updated On :

चंडीगढ़। पंजाब के बंठिडा में एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर में सोमवार को मृत मिले। सभी के सिर पर गोलियां मारी गई हैं।

बंठिडा के पुलिस अधीक्षक जसपाल सिंह ने फोन पर बताया कि चरणजीत सिंह, उनकी पत्नी और उनकी बेटी के शव दूधवाले ने देखे और तत्काल पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि शव कमला नेहरू नगर कॉलोनी स्थित घर के बैठक कक्ष में पड़े हुए थे। सिंह के अनुसार चरणजीत सिंह एक सहकारिता समिति के सचिव थे।

पुलिस ने कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है।