हैवानियत: गाजियाबाद में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग गिरफ्तार

भाषा भाषा
क्राइम Updated On :

गाजियाबा। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद के लोनी में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है जो बोलने में अक्षम है। पुलिस ने बताया कि बच्ची का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि लड़का बच्ची के साथ उसके घर की छत पर खेल रहा था और जब उसने बच्ची से दुष्कर्म किया तो बच्ची की मां नीचे थी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां और दादा छत पर आए। लड़का बच्ची को उन्हें पकड़ाकर मौके से फरार हो गया।

एक अन्य घटना में यहां नंदग्राम इलाके में पुलिस ने रविवार शाम को हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास एक महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने 13 साल के बेटे के साथ किसी जन्मदिन पार्टी से लौट रही थी तभी चार लोगों ने उसे खींचकर कार में बिठा लिया।

उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने कार में उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार रात को उसी मेट्रो स्टेशन के पास से आसिफ और शादाब को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि बाकी के दो आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।