यूपी: घर में घुसकर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, दो समुदायों में तनाव

दो समुदाय का मामला होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। घटना और दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। रुद्रपुर सीओ अम्बिका राम ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की रात 13 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने घर में घुसकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दो समुदाय का मामला होने के चलते गांव में तनाव बना हुआ है। घटना और दो समुदायों के बीच तनाव को देखते हुए ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। रुद्रपुर सीओ अम्बिका राम ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव की एक बालिका अपने कमरे में सोई थी, जबकि उसकी मांं अपने कमरे में और पिता बाहर सोए थे। रात को गांव के दो युवक पहुंच गए और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने के बाद आरोपित फरार हो गए।

काफी देर बाद इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को हो पाई। परिवार के सदस्य इलाज के लिए बालिका को अस्पताल पहुंचाया, साथ ही पुलिस को जानकारी दी। आरोपित व पीड़िता के दो समुदाय के होने के चलते गांव में तनाव जैसी स्थिति बनने लगी।

इसकी जब जानकारी गौरीबाजार पुलिस को हुई तो बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। उन्‍होंंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में कोई तनाव की स्थिति नहीं है।

First Published on: November 11, 2020 1:26 PM
Exit mobile version