थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, कर्मचारी व मैनेजर गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में थूक लगाकर ढाबे पर तंदूरी रोटी बनाने वाले कर्मचारी और मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी रोटियों को ओवन में रखने से पहले उस पर थूकता था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है।

इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के किशनगंज जिले के निवासी खालिक के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने ढाबा के मैनेजर असगर को भी गिरफ्तार किया है। रोटी पर थूकने का उसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इससे पहले ख्याला इलाके में ढाबे से पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार दोनों भजनपुरा इलाके में रहते हैं। दोनों काफी समय से मदीना नाम के ढाबे पर काम कर रहे हैं। किसी ने खालिक की थूक लगाकर रोटी बनाते हुए वीडियाे बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया, फेसबुक, वाट्सएप पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

First Published on: March 25, 2021 1:28 PM
Exit mobile version