मेरठ में महिला की बर्बर हत्या, 15 टुकड़ो में मिली लाश, सिर अभी भी गायब

घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है जहां पर एक महिला की बर्बर तरीके से हत्या कर उसकी लाश को 15 टुकड़े में कर दिया गया है। इसके अलावा इन टुकड़ों में महिला का सिर अभी भी पुलिस को नहीं मिला है। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के सभी टुकड़ों को खुले में ही ऐसे फेंक दिया था। शरीर के उन टुकड़ों पर किसी प्रकार का कपड़ा भी नहीं था।

पुलिस की मौजूदगी में शव के टुकड़े को बोरियों में भरता शख्स

मेरठ। उत्तर प्रदेश में गत कुछ महीने से लड़कियों के साथ बलात्कार और फिर उसके बाद सबूतों को छिपाने के लिए अपराधी घटनाओं को जिस तरह से अंजाम दे रहे हैं  इसकी कल्पना करना काफी मुश्किल है। पुलिस और सरकार से बिना खौफ खाये अपराधी जिस प्रकार से बलात्कार और हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं उसको देखकर ऐसा लगता है कि सैकड़ों साल पहले असभ्य और बर्बर कहा जाने वाला आदमजात भी ऐसा नहीं करता था।

घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है जहां पर एक महिला की बर्बर तरीके से हत्या कर उसकी लाश को 15 टुकड़े में कर दिया गया है। इसके अलावा इन टुकड़ों में महिला का सिर अभी भी पुलिस को नहीं मिला है। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के सभी टुकड़ों को खुले में ही ऐसे फेंक दिया था। शरीर के उन टुकड़ों पर किसी प्रकार का कपड़ा भी नहीं था।

पुलिस के अनुसार महिला के दोनों हाथों को और फिर कमर के नीचे के हिस्सों और शरीर दूसरे अंगों को काट-काटकर अगल कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई, लेकिन पुलिस वारदात के आरोपियों को पकड़ने और महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

First Published on: October 26, 2020 6:29 PM
Exit mobile version