शाहजहांपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोग हिरासत में

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में छत पर मोबाइल से बात कर रही एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है वहीं महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

CO जलालाबाद, मस्सा सिंह ने बताया कि बड़ी सरैया में रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला को 22 मार्च को तीन युवक उसकी छत से जबरन अपने साथ ले गये, जब वह मोबाइल पर बात कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने महिला को गांव के ही एक व्यक्ति के मकान में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

सिंह के अनुसार महिला आरोपियों के चंगुल से छूट गयी लेकिन उसने इतने दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है जब वह होली पर घर आया तो महिला ने शुक्रवार को उसे पूरी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया।

First Published on: April 3, 2021 11:19 AM
Exit mobile version