शाहजहांपुर में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने महिला को अकेला पाकर उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि थाना कलान अंतर्गत एक कस्बे में रहने वाली 35 वर्षीय महिला का पति दिल्ली में काम करता है और मंगलवार रात जब महिला घर में अकेली थी तभी कस्बे का ही रहने वाला जय पाल कश्यप (50) उसके घर में घुस आया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वहीं महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी के संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।

First Published on: March 25, 2021 12:32 PM
Exit mobile version