युवक ने महिला की हत्या करने के बाद खुदकुशी की

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में थाना फेस-3 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-123 में रहने वाले एक युवक ने एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार कर जान दे दी। ACP नितिन कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के सेक्टर 123 में रहने वाले प्रताप (20) ने अपने पास के ही कमरे में रहने वाली महिला वीना को गोली मार दी और फिर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। महिला का पति इस बात के लिए उसे रोकता था। पहले युवक ने महिला को गोली मारी, उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

First Published on: September 22, 2020 2:12 PM
Exit mobile version