मिजोरम सरकार ने किसानों के लिए ऐप जारी किया


राज्य के कृषि मंत्री सी. लालरिनसांगा ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से प्रभावित किसानों की मुश्किलों को कम करने की सरकार पूरी कोशिश कर रही है।


भाषा भाषा
अर्थव्यवस्था Updated On :

आइजोल। मिजोरम सरकार ने किसानों को कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी देने के लिए एक मोबाइल ऐप जारी किया है। 

राज्य के कृषि मंत्री सी. लालरिनसांगा ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन से प्रभावित किसानों की मुश्किलों को कम करने की सरकार पूरी कोशिश कर रही है।

लालरिनसांगा ने बृहस्पतिवार को यह ऐप जारी किया था। यह एप ‘गूगल प्ले स्टोर’ पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में किसानों के लिए शुरू की गई ‘हेल्पलाइन’ से भी उन्हें काफी फायदा मिला है।

मंत्री ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि में तकनीकी तथा यांत्रिक नवाचार की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।



Related