शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटा


शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 74.35 पर आ गया।


भाषा भाषा
अर्थव्यवस्था Updated On :

मुंबई। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 74.35 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.33 पर खुला और फिर 74.35 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.23 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 94.28 पर था।