पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में फिर एक बार 9 जून से जारी विद्रोह के 110 वें दिन शनिवार (26 सितंबर 2026) को भारत के जम्मू कश्मीर के साथ जुड़ने की आवाज उठाई गई। LoC से महज 7 किलोमीटर दूर PoK में स्थित गांव मंढोल में स्थित मैदान में अवामी एक्शन कमेटी ने 25 हजार लोगो की मौजूदगी में एक दिन का धरना दिया। धरने के दौरान अवामी एक्शन कमेटी के प्रमुख नेताओं में से एक सरदार अमान खान ने पाकिस्तान द्वारा पिछले 3 महीने से PoK में बंद राशन की सप्लाई का हवाला देते हुए लोगो से मंच से लोगो से पूछा कि क्या PoK और जम्मू कश्मीर के बीच मौजूद सीजफायर लाइन (LoC) खत्म होनी चाहिए? नीचे बैठे लगभग 25 हजार महिलाओं और पुरुषों ने एक स्वर में हां का जवाब दिया।
इसके बाद सरदार अमान खान ने लोगो से पूछा कि क्या सीजफायर लाइन (LoC) को खत्म करने के लिए सीजफायर लाइन (LoC) के पास धरना होना चाहिए?? लोगो ने फिर एक बार जोर से हां में जवाब दिया। फिर अमान खान ने लोगो से पूछा की क्या भारतीय जम्मू कश्मीर के पूंछ और मेंढ़हर के रास्तों को खोलने के लिए PoK में धरना होना चाहिए ?? लोगो ने तीसरी बार और तेज स्वर में हां का जवाब दिया। अमान खान ने आखिर में फिर लोगो से पूछा की क्या वो सीजफायर लाइन (LoC) को खत्म करने के लिए तैयार हैं?? लोगो ने तेजी से फिर जवाब दिया कि हां तैयार हैं।
सरदार अमान खान ने मंच से पाकिस्तान को चुनौती दी की अब अगर पाकिस्तान को PoK के साथ कोई समझौता करना है तो पड़ोसियों वाला समझौता करना होगा। साथ ही PoK में राज कर रहे ISI के सेक्टर कमांडर ब्रिगेडियर फैक अयूब पर बिना नाम लिये अमान खान ने निशाना साधते हुए कहा की PoK में मौजूद पाकिस्तान के कर्नल जरनल समझते हैं कि PoK उनका राज करने वाला इलाका है लेकिन PoK के लोगो गुलाम नहीं हैं और ना ही कभी उन्होंने किसी की गुलामी स्वीकार की है। सरदार अमान खान ने 80 साल तक PoK में पाकिस्तानी सेना की लूट की भी पोल खोलते हुए कहा कि PoK में पाकिस्तानी सेना ने हमेशा PoK के लोगो को भाई कह कर उनकी जमीनों को लूटा है।
अमान खान ने कहा पहले, जो गोलीबारी सीजफायर लाइन (LoC) पर होती थी। आज PoK में नीलम से लेकर भिम्बर तक और PoK के पुंछ जिले में हो रही है। पाकिस्तानी सेना की कायरता को बताते हुए सरदार अमान खान ने बताया कि जब सीजफायर लाइन (LoC) पर पाकिस्तानी सेना के ऊपर फायरिंग होती थी तो पाकिस्तानी सेना छुप जाती थी और बाहर तक नहीं निकलती थी उस समय PoK के लोग पाकिस्तानी सेना को बचाते हैं, लेकिन आज इसका PoK के लोगो को ये सिला मिला कि अस्पताल, स्कूल, शिक्षा और रोज़गार मांगने के जुर्म में उस जानता को कातिल घोषित कर दिया गया और 100 से ज़्यादा लोगो को मार दिया गया क्यूंकि पाकिस्तान की सरकार और प्रशासन PoK के लोगो को सारी जिदगी अपना गुलाम बनाना चाहते हैं।
PoK में 3 महीने से पाकिस्तान द्वारा बंद राशन का फिर जिक्र करते हुए सरदार अमान खान ने कहा की पाकिस्तान ने नीच हरकत करते हुए PoK में राशन की सप्लाई रोक रखी है। PoK के लोगो के पूर्वज भारतीय जम्मू कश्मीर के मेंढर से राशन खरीद कर लाते थे, लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर लाइन (LoC) पर फेंसिंग लगा कर PoK के लोगो को इस्लामाबाद की मंडी के साथ जोड़ा और अब जब PoK के लोग राशन खरीद कर लाते है तो उसे बॉर्डर पर रोक कर PoK के लोगो को सरेंडर करने के लिये मजबूर किया जा रहा है। ऐसे में अमान खान ने 78 साल से पाकिस्तान के PoK में कब्जे के खिलाफ बोलते हुए कहा की PoK के लोगो के सारे दुखों का कारण कब्जा है और जितनी जल्दी लोग कब्जे के खिलाफ खड़ें होंगे उतनी ही जल्दी PoK आजाद होगा।
अमान खान की PoK में पाकिस्तान के कब्जे के खिलाफ आजादी के लिए खड़े होने पर हजारो लोगो ने एक स्वर में तेज आवाज में समर्थन किया। PoK में पिछले महीने सभी 45 सीटो पर चुनाव होने थे, लेकिन पुंछ और सुधनोती जिले की 7 सीटो पर 9 जून से जारी विद्रोह की वजह से आज तक मतदान नहीं हुआ और 38 सीटो पर मतदान करवा कर धांधली के बीच शहबाज शरीफ की PML (N) को 25 सीट जीता कर विजेता घोषित करवा दिया गया। ऐसे में सरदार अमान खान ने मंच से कहा कि इन 7 सीटो पर ना ही पाकिस्तान चुनाव कर पाया था और ना ही बिना उनकी मर्जी के करवा पाएगा।
PoK की कठपुतली सरकार पर निशाना साधते हुए अमान खान ने कहा की जो लोग PoK की राजधानी मुजफ्फराबाद में बैठ कर खुद को सरकार कहते हैं वो सेना द्वारा मारे गए 100 से ज़्यादा लोगो की मौत तक पर बात नहीं कर सकते हैं। ऐसे में वो सीजफायर लाइन (LoC) पर क्या ही बात करेंगे। अमान खान ने PoK में पाकिस्तानी फ़ौज के अवैध कब्जे के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि मुजफ़्फराबाद में मौजूद PoK की कठपुतली सरकार PoK में पाकिस्तानी सेना के अवैध जबरन कब्जे पर भी कुछ नहीं बोल सकती है, जिसका सामने बैठी जानता ने तेज स्वर में समर्थन किया।
अमान खान ने आखिर में कहा कि PoK की कई पीढ़िया पाकिस्तानी की गुलामी में रह रही हैं लेकिन PoK में खुशहाली तभी आएगी जब PoK पाकिस्तान से आजाद होगा। साथ ही अमान खान ने कहा PoK में पाकिस्तान ने 3 महीने से जंग थोप रखा है ऐसे में PoK की जानता पाकिस्तान का मुकाबला करेगी।
