कंगना ने पोस्ट के जरिए दीपिका के पहनावे पर कसा तंज


कंगना ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट से तीन प्राचीन समय की महिलाओं की तस्वीर शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने पुराने समय में महिलाओं के पहनावे को आज की अचीवर महिलाओं के पहनावे के साथ कंपेयर किया है।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

मुंबई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनीं रहती हैं। वो आए दिन हर मुद्दे पर अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखती हैं। जिस वजह से वह कई बार विवादों में भी फस जाती हैं। फिलहाल एक बार फिर से कंगना अपने एक पोस्ट को लेकर खबरों में आ गई हैं।

दरअसल कंगना ने हाल ही में अपने ट्वीटर अकाउंट से तीन प्राचीन समय की महिलाओं की तस्वीर शेयर की है। जिसके जरिए उन्होंने पुराने समय में महिलाओं के पहनावे को आज की अचीवर महिलाओं के पहनावे के साथ कंपेयर किया है। वहीं कई यूजर्स कंगना के इस ट्वीट को एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कॉन्ट्रोवर्सियल जिंस के एड पर निशाना मान रहे हैं। जबकि कंगना ने अपने इस ट्वीट में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है।

बता दें कि कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘प्राचीन महिलाओं की प्रशंसा में ये ट्वीट है, जिन्होंने न सिर्फ अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया बल्कि अपनी पूरी सभ्यता, संस्कृतियों और राष्ट्र का भी प्रतिनिधित्व किया है। आज के समय में ऐसे एचीवर्स की तस्वीरें क्लिक की जाती हैं तो वे फटी हुई अमेरिकी जिंस और पोछे जैसे ब्लाउज में नजर आती हैं, जो अमेरिकी मार्केटिंग के अलावा किसी का भी प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।’

वहीं कंगना ने इस पोस्ट में जो तस्वीर शेयर की है उसमें इन महिलाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है। जिसमें इन तीनों के बारे में बताया गया है कि ये तीनों महिलाएं भारत, जापान और सीरिया से है। जिन्होंने अपने परंपरागत आउटफिट में 1885 में ये फोटोशूट कराया था और ये तीनों पहली लाइसेंसधारी महिला डॉक्टर हैं।

उल्लेखनीय है कि कंगना अक्सर अपने बयानों या फिर कहे सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बॉलीवुड सेलेब्स पर निशाना साधती रहती हैं। उनका कोई भी पोस्ट बेवजह नहीं होता है। यही वजह है कि उनके इस ट्वीट को दीपिका पर तंज माना जा रहा है।



Related