न ही कन्यादान और न विदाई, इस खास अंदाज से दिया ने शादी रचाई


दिया मिर्जा की शादी में कुछ खास रस्मों को नहीं निभाया गया। उनकी शादी में कन्यादान और बिदाई जैसी जरूरी रस्में नहीं की गईं। इसी के साथ ही उनकी शादी के मंत्र भी एक बुजुर्ग महिला पंडित द्वारा पढ़े गए।


शिवांगी गुप्ता शिवांगी गुप्ता
मनोरंजन Updated On :

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। दिया ने अपनी शादी में लाल रंग की साड़ी के साथ लाल रंग का ही दुपड्डा ओड़ा हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।

इसी बीच दिया मिर्जा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर शादी की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी शादी के दौरान हुईं रस्मों के बारे में बताया है।

शेयर की गई तस्वीर में एक महिला पंड़ित शादी के मंत्र पढ़ती नजर आ रही है और साथ ही दिया और वैभव शादी की रस्मों को निभाते काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

दिया ने तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है कि, ‘मेरी शादी उस जगह पर हुई जहां मैं 19 साल से रह रही हूं। मुझे गर्व है कि बिना प्लास्टिक के इस्तेमाल और बिना कोई बर्बादी किए मैंने ये शादी की।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘सजावट के लिए जो भी सामान इस्तेमाल किया गया था वो पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल था। कुछ साल पहले बचपन की दोस्त अनन्या की शादी से पहले मैंने कभी महिला पंडित को शादी करवाते नहीं देखा था। मेरी दोस्त ने शीला अट्टा को लाकर मुझे बेहतरीन तोहफा दिया है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dia Mirza (@diamirzaofficial)

दिया ने पोस्ट कर अपनी शादी की रस्मों की खासियत के बारे में बताया कि उनकी शादी एक महिला पंडित ने करवाई और इसी के साथ ही शादी के दौरान न ही उनका ‘कन्यादान’ और न ही उनकी ‘विदाई’ हुई।

बता दें कि दिया मिर्जा की शादी में कुछ खास रस्मों को नहीं निभाया गया। उनकी शादी में कन्यादान और विदाई जैसी जरूरी रस्में नहीं की गईं। इसी के साथ ही उनकी शादी के मंत्र भी एक बुजुर्ग महिला पंडित द्वारा पढ़े गए। लेकिन इन सब के बावजूद भी दिया और वैभव अपनी शादी से बेहद खुश हैं।