देश में कोरोना वायरस से 13,835 हुए संक्रमित, 452 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा 201 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41 और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश में 14 और कर्नाटक में 13 मौतें हुई हैं। राजस्थान में 11, श्चिम बंगाल में 10 और जम्मू-कश्मीर में पांच मौतें हुई हैं। केरल, हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 13,835 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 452 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 11,201 हैं और 1,748 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। कुल संक्रमित लोगों में से 76 विदेशी नागरिक हैं। बृहस्पतिवार शाम से 17 मौतें हुई हैं, जिनमें से सात महाराष्ट्र में, छह दिल्ली में, तीन पश्चिम बंगाल में और एक तमिलनाडु में हुईं।
देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा 201 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 69, दिल्ली में 42, गुजरात में 41 और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश में 14 और कर्नाटक में 13 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में 11, श्चिम बंगाल में 10 और जम्मू-कश्मीर में पांच मौतें हुई हैं। केरल, हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा झारखंड में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई हैं।
राजस्थान में कोविड-19 के मामले 1,229 हो गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 1,310, गुजरात में 1099 और उत्तर प्रदेश में 849 मामले हैं। तेलंगाना में 766 मामले, जबकि आंध्र प्रदेश में 572 और केरल में 396 मामले हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है, जम्मू-कश्मीर में 328, पश्चिम बंगाल में 287 और हरियाणा में 255 है। पंजाब में अब तक 202 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस के 83 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 60 मामले हैं। उत्तराखंड में 40 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 36 और असम में 35 मामले हैं।
छत्तीसगढ़ में 36 मामले हैं। झारखंड में 33 मामले, चंडीगढ़ में 21 मामले और लद्दाख में 18 मामले दर्ज किए गए हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से 12 मामले सामने आए हैं। मेघालय, गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आये हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर यह भी कहा गया कि नगालैंड के एक कोविड-19 मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है।

First Published on: April 18, 2020 8:43 AM
Exit mobile version