अखिलेश यादव ने कहा- जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही, भाजपा सरकार ‘झूठ’ बोल रही

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही है, यह बेहद दुखद है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही है, यह बेहद दुखद है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘जिस तरह उत्तर प्रदेश के लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वो बेहद दुखद है और उससे भी दुखद है कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार सरेआम झूठ बोल रही है कि कहीं कोई कमी नहीं है।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सत्य का इतना अपमान पहले कभी नहीं हुआ।’’

First Published on: April 27, 2021 2:09 PM
Exit mobile version