Niti Aayog: नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन

नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

केंद्र सरकार ने 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। अनुराग जैन की नियुक्ति दो साल के लिए की गई है।

सरकार के द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने 1989 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। नियुक्ति अनुराग जैन के पदभार संभालने की तारीख से लागू होगी। वो पहले अपने एक्सटेंशन की अवधि तक इस पद पर रहेंगे। इसके बाद भी उनका कुल कार्यकाल दो साल का होगा या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो।

अनुराग जैन एक वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं और उन्हें प्रशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर और सरकारी योजनाओं को लागू करने का लंबा अनुभव है। वो अपने कार्यकाल के दौरान मीति आयोग के कामकाज और सरकार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ेने में अहम भूमिका निभाएंगे।



Related