कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और हेमताबाद के विधायक देबेन्द्र नाथ रे की मृत्यु फांसी लगने के कारण हुई और उनके शरीर पर कोई अन्य चोट का निशान नहीं पाया गया। मंगलवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है। सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के बिंदाल गांव में अपने घर के पास एक बंद दुकान के बाहर बरामदे की छत से रे का शव लटका मिला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मौत फांसी के कारण हुई। किसी अन्य चोट का निशान नहीं मिला।’’ पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि उनकी कमीज की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने दो लोगों को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। रे के परिवार और भाजपा ने दावा किया कि उनकी हत्या टीएमसी ने की है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है। रे के परिवार के सदस्यों और भगवा पार्टी ने उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।
Related
-
देश के 36,852 पुलिस शहीदों को नमन, अमित शाह बोले- इस साल 154 वीर जवानों के नाम जुड़े
-
रेस कोर्स मस्जिद के ध्वस्तीकरण के आदेश पर ओवैसी की चिंता, किरेन रिजिजू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
-
अमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य
-
अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल
-
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद प्रेस कांफ्रेंस
-
दिल्ली में सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका को पुलिस ने पकड़ा, हिरासत में सौरव दास
-
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी?
-
दिल्ली प्रदर्शन में युवती से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों की पहचान
