लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के लिए बड़ा खतरा, इस सर्वे के नतीजे से बढ़ेगी चिंता


टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे की माने तो एनडीए को वोट प्रतिशत में 2019 के मुकाबले इस बार काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि वो सरकार तीसरी बार भी बना लेगी ऐसा अनुमान है।


नागरिक न्यूज नागरिक न्यूज
देश Updated On :

लोकसभा चुनाव 2024 में क्या होगा इस बारे में अभी से कयासों का दौर शुरु हो गया है। लगातार अलग-अलग सर्वे में किस पार्टी की सरकार बनेगी इसका अनुमान लगाया जा रहा है। इसी बीच टाइम्स नाउ इटीजी ने भी सर्वे किया है और एक अनुमान लगाया है। टाइम्स नाउ नाउभारत के सर्वे ने सत्ताधारी NDA की सरकार के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे की माने तो एनडीए को वोट प्रतिशत में 2019 के मुकाबले इस बार काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। हालांकि वो सरकार तीसरी बार भी बना लेगी ऐसा अनुमान है।

किस को कितने प्रतिशत वोट

ETG रिसर्च के साथ किए गए टाइम्स नाउ सर्वे में एनडीए को 42.60 प्रतिशत वोट, I.N.D.I.A. को 40.20 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

पिछली लोकसभा चुनाव में NDA को 45% वोट मिले थे। इससे साफ है कि इस बार इसे वोटों का नुकसान हो सकता है। वहीं 2019 में अकेले 37% वोट बीजेपी को मिले थे तो वहीं कांग्रेस को महज 19 फीसदी वोट मिले थे।

सर्वे में किसको कितनी सीटें

सर्वे के अनुसार, एनडीए को इस बार 236 से 296 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि I.N.D.I.A. को 160-190 सीटें मिल सकती हैं।

UP को लेकर क्या अनुमान

Times Now Navbharat और ETG के एक सर्वे ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पिछली बार की ही तरह इस बार भी बहुमत में दिखाया है। वहीं इस बार भी बसपा के साथ ही इंडिया गठबंधन का हाल-बेहाल नजर आ रहा है। वर्तमान में अगर चुनाव कराए जाएं तो किसकी जीत होगी इसे लेकर कराए गए सर्वे में बीजेपी को 70 प्लस सीट मिलने का दावा किया जा रहा है।

यहां ये बता दें कि सर्वे केवल अनुमान होते हैं। असल नतीजे इससे अलग होने की पूरी संभावनाएं रहती हैं। सर्वे में चुनाव पूर्व जनता का मूड भापने का प्रयास किया जाता है जिससे कि एक तस्वीर साफ हो जाए।