BSF अधिकारी सहित तीन पर CBI ने किया केस दर्ज

नई दिल्ली। सीबीआई ने भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए मवेशियों की तस्करी से जुड़े मामले में बीएसएफ की 36वीं बटालियन के एक पूर्व कमांडेंट तथा तीन अन्य को नामजद किया है। इस मामले में एजेंसी आज 13 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। ये स्थान पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मुर्शिदाबाद, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, पंजाब के अमृतसर और छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस मामले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 36वीं बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट सतीश कुमार तथा तीन अन्य व्यक्तियों-इनामुल हक, अनारुल शेख और मोहम्मद गुलाम मुस्तफा को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि कुमार इस समय रायपुर में पदस्थ है। बांग्लादेश से लगती सीमा की रक्षा का दायित्व बीएसएफ के पास है।

First Published on: September 23, 2020 4:33 PM
Exit mobile version