पश्चिम एशिया जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती

पश्चिम एशिया में जारी तनाव एक बार फिर भारतीय यात्रियों के सफर पर भारी पड़ा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई और अबू धाबी के अलावा कतर के दोहा जाने वाली दर्जनों फ्लाइट्स 15 मार्च को फिर से रद्द कर दी गई हैं।

भारतीय एयरलाइंस IndiGo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ने की वजह से दुबई में फ्लाइट ऑपरेशन पर और पाबंदियां लगाई गई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।

UAE एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देश के बाद Air India ने दिल्ली-दुबई रूट पर 5 में से 4 फ्लाइट्स रद्द कर दीं। अब सिर्फ एक राउंड ट्रिप चलेगी। Air India Express ने भी दुबई रूट पर 6 में से 5 फ्लाइट्स कैंसिल कीं। अबू धाबी के लिए तो Air India Express की सभी 5 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। हालांकि शारजाह से दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, कोझिकोड, कन्नूर और तिरुवनंतपुरम की फ्लाइट्स अभी चलती रहेंगी।

Qatar Airways की फ्लाइट्स भी फिलहाल निलंबित कर दी गई हैं। कतर का एयरस्पेस बंद होने की वजह से दोहा के लिए अभी कोई उड़ान नहीं है। एयरलाइन ने कहा है कि Qatar Civil Aviation Authority की मंजूरी मिलते ही ऑपरेशन दोबारा से शुरू किया जाएगा। ऐसे में अगर आपकी दुबई, अबू धाबी या दोहा की फ्लाइट है तो एयरपोर्ट जाने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर फ्लाइट स्टेटस जरूर देखें।

First Published on: March 15, 2026 11:24 AM
Exit mobile version