नई दिल्ली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती प्रवाह बनने की संभावना और मॉनसून में प्रगति होने के कारण अगले सप्ताह से मध्य और दक्षिण भारत में वर्षा के जोर पकड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और ओडिशा की ओर इसके बढ़ने की संभावना है।
मॉनसून ने एक जून को केरल में दस्तक दी थी । आम तौर पर इसी दिन मॉनसून दस्तक देता है । मौसम विभाग ने पूर्व में अनुमान लगाया था कि मॉनसून में चार दिर की देरी होगी लेकिन चक्रवात निसर्ग ने मॉनसून को तय समय पर केरल पहुंचने में मदद की । मौसम विभाग ने कहा, ‘‘अरब सागर, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, बंगाल की खाड़ी के समस्त दक्षिणी-पूर्वी और पश्चिमी मध्य के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं ।’’
मौसम विभाग के मुताबिक, एक जून से देश में सामान्य की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है ।मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में भी बारिश होगी । पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती प्रवाह होता है जिसकी शुरूआत भू-मध्यसागर से होती है । यह मध्य एशिया को पार करता है और इसके हिमालय के संपर्क में आने के बाद पहाड़ों और उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बारिश होती है । मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी उत्तरप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है ।
Related
-
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक
-
क्या इजरायल दौरे के वक्त पीएम मोदी को थी ईरान पर अटैक की जानकारी?
-
महिला आरक्षण विधेयक पर बुलाया जाएगा संसद सत्र, 16 से 18 अप्रैल तक होगा विशेष सत्र
-
हरदीप सिंह पुरी ने कहा-‘देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन की योजना नहीं है’
-
ईरान से जंग के बीच सऊदी अरब ने निभाई भारत से दोस्ती, 4 टैंकर रवाना
-
पश्चिम एशिया जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
-
गैस की किल्लत होने पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर?
-
किसी देश के सुप्रीम लीडर की हत्या के खिलाफ क्या ट्रंप पर चल सकता है मुकदमा, क्या है अंतरराष्ट्रीय कानून ?
