कांग्रेस महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और दिग्विजय सिंह CORONA से संक्रमित

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार (16 अप्रैल) की सुबह ट्वीट कर जानकारी दी...

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आज सुबह जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पिछले पांच दिनों के भीतर अगर कोई भी मेरे संपर्क में आया है तो पृथक-वास में रहे और जरूरी सावधानी बरते।’’

कोरोना की दूसरी लहर के बीच कई राजनीतिक दल के नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हाला ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं सपा के प्रमुख अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रमित हैं।

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है, ”मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास में क्वारंटीन हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।”

First Published on: April 16, 2021 10:45 AM
Exit mobile version