Corona Update : भारत में कोविड-19 के 12,781 नए मामले, 18 मौतें

देश में सक्रिय मामले बढ़कर 76,700 हो गए है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.18 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 8,537 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वाले की कुल संख्या बढ़कर 4,27,07,900 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.61 प्रतिशत है।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत में 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के 12,781 नए मामले सामने आए हैं। वहीं रविवार को इसी अवधि में 12,899 नए मामले सामने आए थे। इसी अवधि में, देश में कोरोना से 18 लोगों की मौत हुई है, जिससे इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,873 हो गई है।

इस बीच, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 76,700 हो गए है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.18 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 8,537 मरीजों के ठीक होने के बाद रिकवर होने वाले की कुल संख्या बढ़कर 4,27,07,900 हो गई। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.61 प्रतिशत है।

इस बीच, भारत की दैनिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गई है, जबकि साप्ताहिक पॉजिटिव दर वर्तमान में 2.62 प्रतिशत है।साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,96,050 परीक्षण किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 85.81 करोड़ से अधिक हो गई।

सोमवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 196.18 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,53,18,438 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया। टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद से 3.57 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

First Published on: June 20, 2022 11:26 AM
Exit mobile version