CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 14,306 नए मामले दर्ज, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटी

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 102.27 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 14,306 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,89,774 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,67,695 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,54,712 हो गई। देश में लगातार 31 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 120 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

First Published on: October 25, 2021 11:12 AM
Exit mobile version