CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 15,823 नए मामले दर्ज, 226 मरीजों की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 226 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,189 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,823 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 3,40,01,743 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.06 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 226 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,189 हो गई। देश में लगातार 19 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम और 108 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,07,653 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.61 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,247 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.06 प्रतिशत हो गई है।

First Published on: October 13, 2021 11:04 AM
Exit mobile version