CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 15,981 नए मामले दर्ज, 166 मरीजों की मौत

आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में 2,046 की कमी दर्ज की गयी है।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,981 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,40,53,573 पर पहुंच गयी जबकि 166 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,51,980 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,01,632 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.60 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.07 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 9,23,003 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक देश में इस महामारी का पता लगाने के लिए जांचें गए नमूनों की संख्या 58,98,35,258 हो गयी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 97.23 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

First Published on: October 16, 2021 11:30 AM
Exit mobile version