देश में पिछले 24 घंटे में मिले कुल केसों में 58.08% नए केस इन्हीं 5 राज्यों से मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 277 लोगों की मौत हुई है। अब तक कोरोना महामारी से भारत में 4,84,213 जान गंवा चुके हैं। देश में रविवार को 69,959 मरीज ठीक हुए। अब तक 3,45,70,131 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहरा का कहर बढ़ता चला जा रहा है। पिछले 24 घंटें में 1,68,063 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि थोड़ी राहत देने वाली खबर यह भी है कि एक दिन पहले की तुलना में 6.5% कम केस आए हैं।
आकड़ों के अनुसार सोमवार को देश में कोरोना के 1.79 लाख मामले सामने आए थे। अब तक भारत में कोरोना वायरस के 3,58,75,790 केस सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 4,461 हो गए हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive#OmicronVariant
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/ySGZqilfEu pic.twitter.com/qiEEhe2yRg
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 11, 2022
देश में सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. यहां पिछले 24 घंटे में 33,470 केस सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओऱ पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, दिल्ली में 19,166 , तमिलनाडु में 13,990 में, कर्नाटक में 11,698 केस सामने आए हैं।









