CORONA UPDATE: देश में कोरोना के 26,291 नए मामले, 85 दिन बाद एक दिन में यह मरीजों की सर्वाधिक संख्या

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 118 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,58,725 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 118 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,58,725 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,10,07,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 96.68 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 14 मार्च तक 22,74,07,413 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,03,772 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी।

First Published on: March 15, 2021 11:38 AM
Exit mobile version