CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 26,964 नए मामले दर्ज, 186 दिन में सबसे कम उपचाराधीन मामले

भारत में कोविड-19 के 26,964 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,31,498 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 26,964 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,35,31,498 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,01,989 रह गई है, जो 186 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 383 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,45,768 हो गई।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत 82.65 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

First Published on: September 22, 2021 11:43 AM
Exit mobile version