CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 27,176 नए मामले दर्ज, 284 मरीजों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 27,176 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,16,755 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 27,176 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,16,755 हो गई। वहीं, 284 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,43,497 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, लगातार 80 दिन से कोविड-19 के रोजाना 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 3,51,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.62 प्रतिशत है।

First Published on: September 15, 2021 11:36 AM
Exit mobile version