CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गयी है।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गयी जबकि करीब 6,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 338 मरीजों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 4,42,655 पर पहुंच गयी।

आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 15,30,125 नमूनों की जांच की गयी। इसके साथ ही देश में अब तक जांचें गए नमूनों की संख्या 54,18,05,829 हो गयी है।

First Published on: September 12, 2021 2:07 PM
Exit mobile version