CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 30,256 नए मामले आए दर्ज, 296 मरीजों की मौत

देश में कोविड-19 के 30,256 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,78,419 हो गयी ।

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 30,256 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,78,419 हो गयी जबकि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घट कर 3,18,181 हो गई जो 1823 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 295 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 4,45,133 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 3,18,181 हो गयी हे जो कुल संक्रमितों का 0.95 प्रतिशत है और यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.72 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार रोग से स्वस्थ्य होने वालों की संख्या बढ़कर 3,27,15,105 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत 80.85 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

First Published on: September 20, 2021 12:28 PM
Exit mobile version