CORONA UPDATE: देश में कोरोना के 30,941 नए मामले, 350 और लोगों की संक्रमण से मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,941 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,68,880 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,70,640 हो गई है।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,941 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,68,880 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,70,640 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 350 लोगों की संक्रमण से मौत हुई, उनमे केरल के 132 , ओडिशा के 67 और महाराष्ट्र के 52 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,38,560 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,20, कर्नाटक के 37,293, तमिलनाडु के 34,899, दिल्ली के 25,081, उत्तर प्रदेश के 22,820, केरल के 20,673 और पश्चिम बंगाल के 18,434 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

First Published on: August 31, 2021 1:25 PM
Exit mobile version