नई दिल्ली। देश में जारी कोविड-19 के कहर के चलते पिछले 24 घंटों में 34,457 नए मामले दर्ज हुए हैं। जिसके सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर शनिवार को 3,23,93,286 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 375 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,33,964 पर पहुंच गयी। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,61,340 हो गयी जो 151 दिनों में सबसे कम है तथा संक्रमण के कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं स्वस्थ होने की दर 97.54 फीसदी है, जो कि पिछले साल मार्च से सबसे ज्यादा है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/0OYLIGBbfZ pic.twitter.com/IEJCbpJVkq
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) August 21, 2021
कोविड-19 का पता लगाने के लिए शुक्रवार को 17,21,205 नमूनों की जांच की गयी और इसी के साथ ही अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या 50,45,76,158 पर पहुंच गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 3,15,97,982 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 57.61 करोड़ खुराक दी गयी है।
#COVID19 UPDATE
▪️57.61 Cr. vaccine doses have been administered
▪️34,457 new cases in the last 24 hours
▪️Active caseload stands at 3,61,340; lowest in 151 days
▪️Recovery Rate increases to 97.54%; Highest since March 2020
Read: https://t.co/s8O4x9IABp pic.twitter.com/HOmsLWkUUN
— PIB India (@PIB_India) August 21, 2021
