CORONA UPDATE : देश में कोविड-19 के 34,973 नए मामले, 260 लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34,973 नए मामले सामने आने के बाद, कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,74,954 हो गई।

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34,973 नए मामले सामने आने के बाद, कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,31,74,954 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 3,90,646 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 260 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,42,009 हो गई। देश में अभी 3,90,646 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.18 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 2,968 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.49 प्रतिशत है।

मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 260 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल के 125 लोग और महाराष्ट्र के 55 लोग थे। महाराष्ट्र ने आंकड़ों का पुन:मिलान किया है, जिससे बृहस्पतिवार की तुलना में कुल मामलों और संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या में कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक संक्रमण से कुल 4,42,009 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,017 लोग, कर्नाटक के 37,462 लोग, तमिलनाडु के 35,094 लोग, दिल्ली के 25,083 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,863 लोग, केरल के 22,126 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,539 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

First Published on: September 10, 2021 2:07 PM
Exit mobile version