नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 35,662 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,17,390 हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 281 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,44,529 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 3,40,639 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.02 प्रतिशत है।
इसके मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.65 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,583 की वृद्धि हुई है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
𝐂𝐎𝐕𝐈𝐃 𝐅𝐋𝐀𝐒𝐇https://t.co/Ezpa5RNr9y pic.twitter.com/yFu65bLeuW
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 18, 2021
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 55,07,80,273 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 14,48,833 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.46 दर्ज की गई, यह बीते 19 दिन से तीन फीसदी से कम बनी हुई है।
COVID-19 Testing Update. For more details visit: https://t.co/dI1pqvXAsZ @MoHFW_INDIA @DeptHealthRes @PIB_India @mygovindia @COVIDNewsByMIB #ICMRFIGHTSCOVID19 #IndiaFightsCOVID19 #CoronaUpdatesInIndia #COVID19 #Unite2FightCorona pic.twitter.com/8FWLLGSLYv
— ICMR (@ICMRDELHI) September 18, 2021
वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.02 प्रतिशत है, जो पिछले 85 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। देश में अभी तक कुल 3,26,32,222 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 79.42 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
#IndiaFightsCorona:#COVID19Vaccination Status (As on 18th September 2021, 8:00 AM)
✅Total vaccine doses administered (so far): 79,42,87,699
✅Vaccine doses administered (in last 24 hours): 2,15,98,046#We4Vaccine #LargestVaccinationDrive@ICMRDELHI @DBTIndia pic.twitter.com/Lu5KiBRiLY
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) September 18, 2021
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 281 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 131 लोग और महाराष्ट्र के 67 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,44,529 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,389, कर्नाटक के 37,573, तमिलनाडु के 35,288, दिल्ली के 25,085, केरल के 23,296, उत्तर प्रदेश के 22,887 और पश्चिम बंगाल के 18,629 लोग शामिल थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।









