CORONA UPDATE: देश में कोविड-19 के 38,079 नए मामले, 560 मरीजों की मौत

देश में एक दिन में कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 38,079 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,64,908 हो गई। वहीं, 560 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,13,091 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के मुताबिक मौत के नए मामलों में संक्रमण से 167 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई और केरल में 130 लोगों ने दम तोड़ दिया। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 4,13,091 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 1,26,727, कर्नाटक में 36,079, तमिलनाडु में 33,652, दिल्ली में 25,023, उत्तर प्रदेश में 22,711, पश्चिम बंगाल में 17,980 और पंजाब में 16,215 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

First Published on: July 17, 2021 11:28 AM
Exit mobile version